किसानों और गरीबों के विकास के लिए तत्पर है राजस्थान सरकार: गहलोत

government-of-rajasthan-ready-for-development-of-farmers-and-poor-peoples-says-gehlot
[email protected] । Feb 8 2019 8:57PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गरीब तबके की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। इसके लिए राज्य सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं और किए गए वादों को निभाया है।

जालौर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा है कि राज्य सरकार किसानों एवं गरीबों के विकास के लिए तत्पर है। गहलोत ने जालौर जिले के सांचौर कस्बे में किसान ऋण माफी योजना की शुरुआत की और चेक बांटे।

इसे भी पढ़ें: राठौड़ का गहलोत सरकार पर आरोप, कहा- भत्ते के नाम पर बेरोजगारों से ठगी कर रही

इस अवसर पर गहलोत ने कहा, ‘गरीब तबके की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। इसके लिए राज्य सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं और किए गए वादों को निभाया है।’ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सकारात्मक सोच के साथ जनहित में कार्य करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़