पश्चिम बंगाल सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है : ममता

government-of-west-bengal-respects-all-religions-mamta
[email protected] । Nov 15 2018 3:41PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों और सभी तरह के विचारों का सम्मान करती है। विश्व दर्शन दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि सभ्यता की प्रगति में सहिष्णुता महत्वपूर्ण है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार सभी धर्मों और सभी तरह के विचारों का सम्मान करती है। विश्व दर्शन दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि सभ्यता की प्रगति में सहिष्णुता महत्वपूर्ण है। बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘आज विश्व दर्शन दिवस है। हम सभी विचारों का सम्मान करते हैं। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। सभ्यता की प्रगति में सहिष्णुता महत्वपूर्ण है। सबको मेरी शुभकामनाएं।’’वर्ष 2002 से यूनेस्को ने विश्व दर्शन दिवस मनाने की परंपरा प्रारंभ की। इसका मकसद दर्शन के प्रति राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को बरकरार रखना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़