मध्य प्रदेश में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तरों के काम, कर्मचारियों की हड़ताल

Vallabh bhawan
सुयश भट्ट । Jul 28 2021 5:44PM

प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर गुरुवार को बंद रहेंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर गुरुवार को बंद रहेंगे। क्योंकि प्रदेश के तकरीबन 7 लाख कर्मचारी-अधिकारी गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जिससे सभी विभागों में कामकाज ठप्प पड़ जाएंगे।

आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले 18 दिनों से चरणबद्ध आंदोलन जारी है। सरकारी अधिकारी-कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें वेतन वृद्धि, केंद्र के समान महंगाई भत्ता, पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति है।

दरअसल आंदोलनकारियों ने ऐलान किया है कि सरकार जब तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। और गुरुवार से प्रदेश में सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़