विदेशों से और भारतीयों को वापस लाने के लिए योजना बना रही सरकार, वंदे भारत मिशन का होगा विस्तार

vande bharat

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को इस व्यापक अभियान में शामिल सभी एजेंसियों और मंत्रालयों के साथ बैठक की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बैठक का उद्देश्य वंदे भारत मिशन का विस्तार करना और इसकी क्षमता बढ़ाना था।

नयी दिल्ली। वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत सरकार 60 देशों में फंसे अपने एक लाख नागरिकों को वापस लाने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिशन का दूसरा चरण पहले 22 मई को समाप्त होना था। हालांकि सरकार ने इसे 13 जून तक बढ़ा दिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को इस व्यापक अभियान में शामिल सभी एजेंसियों और मंत्रालयों के साथ बैठक की।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा, विदेश से लौटे भारतीयों को होटलों से बकाया पैसा दिलाया जाए

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बैठक का उद्देश्य वंदे भारत मिशन का विस्तार करना और इसकी क्षमता बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 60 देशों से एक लाख भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य है। मिशन का दूसरा चरण 17 मई को शुरू हुआ था। मंत्री ने कहा कि भारतीय मंगलवार से सीमाक्षेत्रों से सड़क मार्गों से भी घर वापसी कर रहे हैं। वंदे भारत मिशन के पहले चरण की शुरुआत सात मई को हुई थी जो 15 मई तक चला था। इसमें सरकार ने 12 देशों से करीब 15 हजार भारतीयों को निकाला।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़