राज्यपाल के बयान पर गहलोत को आपत्ति, बोले- मर्यादा के अनुकूल नहीं है बयान

governors-statement-do-not-suit-the-dignity-of-the-post-says-gehlot
[email protected] । Mar 26 2019 8:19AM

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कल्याण सिंह ने अलीगढ़ में संवाददाताओं के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं इसलिए हम भाजपा की जीत चाहते हैं। सभी चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी एक बार और प्रधानमंत्री बनें।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कल्याण सिंह के एक कथित राजनीतिक बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह उनके पद की मर्यादा के अनुकूल नहीं है। मीडिया रपटों के अनुसार कल्याण सिंह ने अलीगढ़ में संवाददाताओं के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं इसलिए हम भाजपा की जीत चाहते हैं। सभी चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी एक बार और प्रधानमंत्री बनें।

इसे भी पढ़ें: गहलोत बोले- 2019 में मोदी जीते तो देश में नहीं होगा अगला आम चुनाव

गहलोत ने ट्विटर पर लिखा है कि राज्यपाल का पद संवैधानिक पद होता है और लोकतंत्र में यह उम्मीद की जाती है कि राज्यपाल दलीय राजनीति से उपर उठकर काम करेंगे। गहलोत के अनुसार यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यपाल ने इस तरह का बयान दिया जो उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। गहलोत ने यह भी लिखा है कि व्यक्तिगत रूप से हम कल्याण सिंह का बहुत आदर करते हैं कि क्योंकि वे केवल राज्य के राज्यपाल ही नहीं बल्कि वरिष्ठ नेता भी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़