पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना वैक्सीनेशन का महारिकॉर्ड, महज 6 घंटे में दी गई 1 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन

vaccination
अंकित सिंह । Sep 17 2021 2:27PM

आज एक लाख से ज्यादा स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। सुबह जब वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई उसके बाद से अब तक यह आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और महज 6 घंटे में यह एक करोड़ को पार कर चुका था।

आज प्रधानमंत्री अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा की ओर से सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इन सबके बीच आज मेगा वैक्सीनेशन अभियान भी लगातार जारी है। दोपहर 1:30 बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो देश में एक करोड़ से ज्यादा लोग आज टीका लगवा चुके हैं। आपको बता दें कि आज एक लाख से ज्यादा स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। सुबह जब वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई उसके बाद से अब तक यह आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और महज 6 घंटे में यह एक करोड़ को पार कर चुका था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कोविड-19 रोधी टीकाकरण कार्यक्रम में मदद करें। पार्टी चाहती है कि शुक्रवार को रिकॉर्ड संख्या में टीकाकरण हों। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 20 दिनों का ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान आरंभ किया जो सात अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी इस दौरान मोदी के सार्वजनिक जीवन में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। इसमें वह अवधि भी शामिल है जिस दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । मोदी के जन्मदिन पर उत्साह, शशि थरूर पर कांग्रेस नेता की अपमानजनक टिप्पणी

राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें। उपराष्ट्रपति ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी को आज उनके जन्मदिन पर मेरी ओर से शुभकामनाएं। उनकी असाधारण दूरदृष्टि, अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पित सेवा ने देश का सर्वांगीण विकास किया है। उन्हें आगे एक लंबा, स्वस्थ और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिले!

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़