गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक समिति ने दिया इस्तीफा, पुष्कर सिंह धामी के आगमन के दौरान हुआ था हंगामा !

पुष्कर सिंह धामी 24 जुलाई को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे थे और उनके स्वागत के दौरान नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जिसे तुरंत ही रुकवा दिया गया लेकिन इसका वीडियो वायरल हो गया।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक समिति ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रबंधक का कार्य को देखने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। दरअसल, पुष्कर सिंह धामी 24 जुलाई को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे थे और उनके स्वागत के दौरान नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जिसे तुरंत ही रुकवा दिया गया लेकिन इसका वीडियो वायरल हो गया। बता दें कि इस कार्यक्रम को धार्मिक आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के चंपावत में भूस्खलन के कारण फंसे लोग, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें: नहीं होगी चारधाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग, सीएम धामी बोले- वेदों में नहीं लिखा
इस संबंध में एसजीपीसी प्रमुख बीबी जागीर कौर ने कहा था कि गुरुद्वारे की अपनी आचार संहिता होती है जिसका उल्लंघन किसी को भी नहीं करना चाहिए। लेकिन गुरुद्वारा की आचार संहिता का उल्लंघन होने से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं। इतना ही नहीं श्री अकाल तख़्त साहब के आदेशानुसार मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस समिति ने प्रबंधकों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
बीबी जागीर कौर ने बताया कि जांच समिति जल्द ही मामले की रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपेगी और उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।आज उधम सिंह नगर स्थित गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में माथा टेका तथा "देवभूमि" वासियों की खुशहाली तथा प्रदेश की उन्नति व प्रगति के लिए प्रार्थना की।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 24, 2021
इस दौरान डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह जी से भी स्नेहपूर्ण भेंट की। pic.twitter.com/fo5PsVYXje
अन्य न्यूज़















