राम रहीम गुफा में ‘बिग बॉस’ जैसे शो आयोजित करता थाः विश्वास

Gurmeet Ram Rahim ran Bigg Boss-style show inside Dera
[email protected] । Sep 23 2017 10:56AM

हनीप्रीत इंसा के पूर्व पति ने दावा किया है कि गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी गुप्त गुफा में ‘बिग बॉस’ जैसे शो का आयोजन किया करता था।

चंडीगढ़। हनीप्रीत इंसा के पूर्व पति ने दावा किया है कि गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी गुप्त गुफा में ‘बिग बॉस’ जैसे शो का आयोजन किया करता था। उसने इस बात को भी ‘झूठा’ बताकर खारिज किया कि उसकी पूर्व पत्नी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की दत्तक पुत्री बेटी थी। हनीप्रीत का पता लगाने की हरियाणा पुलिस की कोशिशों के बीच विश्वास गुप्ता ने कहा कि उसकी पूर्व पत्नी राम रहीम की गोद ली हुई बेटी नहीं है।

शुक्रवार को उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कानूनी तरह से गोद नहीं लिया गया था...सब झूठ है।’’ गुप्ता ने दावा किया कि राम रहीम ने छह दंपत्ति के साथ ‘बिग बॉस’ जैसा खेल खेला था। उसने दावा किया, ‘‘राम रहीम के कहने पर हम लोगों ने गुफा में ‘बिग बॉस’ जैसा खेल खेला। छह दंपत्ति ने वहां 28 दिन व्यतीत किये।’’ गुप्ता ने इस बात की आशंका जाहिर की कि डेरा प्रमुख के खिलाफ बोलने के लिए उसकी हत्या तक की जा सकती है। उसने डेरा प्रमुख को ‘जेल में होने के बावजूद बहुत ताकतवर व्यक्ति’ बताया।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान गुप्ता भावुक हो गए। गुप्ता ने दावा किया कि वस्तुत: 2009 से हनीप्रीत राम रहीम की पत्नी के रूप में रह रही थी। उसने कहा कि 2009 से पहले डेरा प्रबंधन में शीर्ष पद केवल पुरुषों को दिये जाते हैं लेकिन उसके बाद हनीप्रीत सहित अन्य महिलाओं की बातों को तवज्जो मिलनी लगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़