गुरमिंदर सिंह ने संभवत: पंजाब के महाधिवक्ता के पद से इस्तीफा दिया

Gurminder Singh
ANI

इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई साथ ही उनके इस्तीफे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। सिंह मार्च 2022 में बनी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में तीसरे महाधिवक्ता थे।

वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने संभवत: पंजाब के महाधिवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है।सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दिया है।

सिंह की ओर से इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई साथ ही उनके इस्तीफे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। सिंह मार्च 2022 में बनी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में तीसरे महाधिवक्ता थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़