मनोहर लाल खट्टर की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, 2010-16 तक की रजिस्ट्रियों के उल्लंघन की जांच कराएगी सरकार

Manohar Lal Khattar
अभिनय आकाश । Mar 15 2022 6:38PM

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किरण चौधरी ने कहा कि आप ने माना है कि 58-68 हज़ार रजिस्ट्री ग़लत हुई हैं। लेकिन हमने अपने सिस्टम से ये जानकारी प्राप्त किया है। इसमें विपक्ष की कोई भूमिका नहीं है। हम 2010-16 तक कितनी रजिस्ट्री हुई और कितने एनओसी प्राप्त किए गए इसकी जानकारी भी ली जाएगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि 2011 में 50,000 से अधिक आय वाले पति-पत्नी को पेंशन नहीं मिलती थी, जिसे 2012 में 2 लाख किया गया। परिवार पहचान पत्र में 23000 लोग 60-70 आयुवर्ग के ऐसे मिले हैं जिनको पेंशन नहीं मिल रही। उनकी सर्वे कराई जा रही है, जल्द उनकी पेंशन बनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: 2010 से 2016 तक प्रदेश में रजिस्ट्रीयों के मामले में 7-ए के उल्लंघनों की जांच करवाई जाएगी- मनोहर लाल

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि किरण चौधरी ने कहा कि आप ने माना है कि 58-68 हज़ार रजिस्ट्री ग़लत हुई हैं। लेकिन हमने अपने सिस्टम से ये जानकारी प्राप्त किया है। इसमें विपक्ष की कोई भूमिका नहीं है। हम 2010-16 तक कितनी रजिस्ट्री हुई और कितने एनओसी प्राप्त किए गए इसकी जानकारी भी ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा से भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने ‘आप’ का दामन थामा

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए खट्टर ने कहा कि हमें किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी प्रकार के मामले में कोई भी कार्रवाई की है तो वो मनोहर लाल ने की है। विपक्ष केवल उंगलियां उठाता है और तथ्यों से परे बात करके केवल गुमराह करने का काम करता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़