कॉकरोच जनता पार्टी को HC से बड़ा झटका, X अकाउंट तुरंत बहाल करने ने इनकार

HC
ANI
अभिनय आकाश । May 29 2026 12:31PM

अभिजीत दिपके का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता अखिल सिबल ने किया। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर कुछ कथित आपत्तिजनक पोस्ट ब्लॉक ही रहें तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अपने तर्क के समर्थन में, सिबल ने ऐसे पिछले मामलों का हवाला दिया जिनमें अदालत ने अंतरिम राहत दी थी।

कॉकरोच  जनता पार्टी के लिए कानूनी तौर पर एक बड़ा झटका देते हुए, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अभिजीत दिपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक्स खाते को तत्काल बहाल करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। अदालत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की गई कुछ सामग्री को थोड़ा आपत्तिजनक पाया और संस्थापक दिपके की याचिका पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इस मामले पर "समग्र विचार" की आवश्यकता है और सरकार और एक्स प्लेटफॉर्म की बात सुनने के बाद ही कोई आदेश पारित किया जाएगा। न्यायमूर्ति पुरुषैन्द्र कुमार कौरव की अध्यक्षता वाली पीठ ने कथित तौर पर केंद्र के वकील को आश्वासन दिया कि अदालत कोई भी आदेश पारित करने से पहले सरकार की दलीलें सुनेगी।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court का सख्त आदेश, 3 महीने की डेडलाइन में देशभर में लागू हो '112 Emergency Helpline'

अभिजीत दिपके का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता अखिल सिबल ने किया। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर कुछ कथित आपत्तिजनक पोस्ट ब्लॉक ही रहें तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अपने तर्क के समर्थन में, सिबल ने ऐसे पिछले मामलों का हवाला दिया जिनमें अदालत ने अंतरिम राहत दी थी। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, पीठ ने जवाब में कहा अन्य मामलों और इस मामले में थोड़ा अंतर प्रतीत होता है... इस मामले में कारण यह प्रतीत होता है कि पूरी गतिविधि अपने आप में थोड़ी आपत्तिजनक है। हालांकि अदालत ने मामले में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया, लेकिन उसने दिपके को केंद्र की समीक्षा समिति के समक्ष अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया, जो सोशल मीडिया खातों को अवरुद्ध करने के आदेशों की जांच करने के लिए जिम्मेदार है।

इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: हाई कोर्ट से जमानत रद्द होते ही CBI का एक्शन, रिटायर्ड जज सास गिरफ्तार

क्या था पूरा मामला

सीजेपी एक व्यंग्यात्मक संगठन के रूप में शुरुआत की थी लेकिन हाल ही में भारतीय युवाओं और विपक्षी दलों के बीच लोकप्रियता हासिल की, ने आरोप लगाया था कि एक्स पर उसका सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक कर दिया गया है। अभिजीत दिपके ने एक्स अकाउंट खोलने पर दिखने वाले पॉप-अप का स्क्रीनशॉट साझा किया और कैप्शन में लिखा, "जैसा कि उम्मीद थी, तिलचट्टा जनता पार्टी का अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह घटनाक्रम सीजेपी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता के साथ हुआ, जिसने इंस्टाग्राम पर भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़