आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में भारी बारिश से 25 लोगों की मौत, PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा
आंध्र प्रदेश में पिछले 48 घंटों में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी। राज्य में लगातार बारिश हो रही है जिससे कई स्थानों पर सड़कें क्षतिगस्त हो गयी हैं और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुयी है।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात कर दोनों राज्यों में लगातार बारिश से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति को लेकर मैंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से बात की। राहत व बचाव कार्य में केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भारी बारिश से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’
>मालूम हो कि दोनों राज्यों में भारी बारिश और इससे हुए विभिन्न हादसों में अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद वर्षाजनित हादसों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया वहीं कई स्थानों पर मकानों और दीवारों के ढहने की जानकारी सामने आई है। आंध्र प्रदेश में पिछले 48 घंटों में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी। राज्य में लगातार बारिश हो रही है जिससे कई स्थानों पर सड़कें क्षतिगस्त हो गयी हैं और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुयी है।భారీ వర్షాల వల్ల ఉత్పన్నమయిన పరిస్థితిని ఉద్దేశించి నేను @TelanganaCMO KCR గారితో, @AndhraPradeshCM @ysjagan గారితో మాట్లాడాను.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2020
వారికి కేంద్ర ప్రభుత్వం అన్ని విధాలా సహాయం అందిస్తుందని హామీ ఇవ్వబడింది.
వర్ష బాధితుల క్షేమం కొరకై ప్రార్ధిస్తున్నాను.
#WATCH Telangana: River Musi flows over Chaderghat New Bridge towards Malakpet in Hyderabad due to heavy rains. pic.twitter.com/y1ouZ4enCM
— ANI (@ANI) October 14, 2020
अन्य न्यूज़