हेमन्त शर्मा को योगा आर्टिस्टिक कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधी चुना गया

अंतरराष्ट्रीय योगा ओलिंपिक कमेटी द्वारा हेमन्त शर्मा योग गुरु एस डी पब्लिक स्कूल,पीतमपुरा ,दिल्ली एवं योगा आर्टिस्ट ग्रुप के फाउंडर को योगा आर्टिस्टिक कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधी चुना गया।
अंतरराष्ट्रीय योगा ओलिंपिक कमेटी द्वारा हेमन्त शर्मा योग गुरु एस डी पब्लिक स्कूल,पीतमपुरा ,दिल्ली एवं योगा आर्टिस्ट ग्रुप के फाउंडर को योगा आर्टिस्टिक कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधी चुना गया। अन्तरराष्ट्रीय योग ओलिम्पिक कमेटी एवम अंतरराष्ट्रीय योगा फेडरेशन द्वारा पहला अंतरराष्ट्रीय योग ओलिम्पिक गेम करवाया जा रहा है जिसमें ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से आठ प्रकार की योग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा,जिसमें योग आसन, योग एथलीट,योग आर्टिस्टिक,योग रिदमिक,योग एक्रोबेटिक,योग डांस ,योग फ्लो एवम योग कोरियोग्राफी की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। ये प्रतियोगिता 1 अगस्त 2020 तक करवाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें: दुबई में रहने वाली 11 साल की भारतीय लड़की ने योगासन में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
हेमंत शर्मा योग गुरु पिछले 20 वर्षों से योग की क्षेत्र में हैं व बहुत सारे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संम्मान प्राप्त कर चुके हैं। भारत के क्रिकेटरों जिनमें गौतम गंभीर ,अमित मिश्रा,आशीष नेहरा शामिल हैं उनको भी योग की शिक्षा दे चुके हैं। 20 वर्षों से लगातर उनके विद्यालय के बच्चे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग का परचम लहराते आये हैं।
फ़िटनेस एक्सीलेंस अवार्ड,आउटस्टेंडिंग फिजिकल टीचर अवार्ड जैसे कई अवार्ड व पिछले 5 वर्ष से लगातार डायरेक्टरेट ऑफ एडुकेशन से ज़ोनल लेवल पर बच्चों को योग की ऊचाइयों पर पहुचाने के लिए सम्मानित किया गया है।
इन्होंने पहली टीम भी बनाई है दिव्यांग बच्चों की जो एक्रोबेटिक योग करती है व एशिया व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में टीम का नाम दर्ज है।
इंडिया बनेगा मंच कलर्स टी वी,बिग सेलेब्रिटी चैलेंज इंटरनेशनल ज़ी मीडिया, मेरी आवाज़ सुनो दूरदर्शन आदि 10 शोज़ में इनकी टीम के बच्चे अपने योग का प्रदर्शन कर चुके हैं।
साथ ही सी बी एस सी नेशनल में भी इनकी टीम ने पूरे भारत में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यालय व शिक्षक का नाम रोशन किया है।
अन्य न्यूज़












