शिवपुरी में बाढ़ से मची तबाही में धसा हाईवे रोड,हाईवे में समा गया ट्रक

Truck
सुयश भट्ट । Aug 4 2021 4:19PM

शिवपुरी में बाढ़ के बीच फोरलेन हाइवे टूटने की खबर सामने आई है। एबी रोड हाईवे में ट्रक समा गया। जानकारी मिली है कि शिवपुरी-आगरा मुंबई नेशनल हाईवे की शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर सड़क धसकने के चलते ट्रक हाइवे सड़क में समा गया और ट्रक पलट गया।

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश होने के कारण कई जिलों में बाढ़ आ चुकी है। वहीं शिवपुरी में भी इसी तरह के हालात हैं। शिवपुरी जिले में लगातार हुई बारिश के चलते जिले में डूबे क्षेत्र के कई गांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, लगातार चल रहा है रेस्क्यू ऑपेरशन

आपको बता दें कि शिवपुरी में बाढ़ के बीच फोरलेन हाइवे टूटने की खबर सामने आई है। एबी रोड हाईवे में ट्रक समा गया। जानकारी मिली है कि शिवपुरी-आगरा मुंबई नेशनल हाईवे की शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर सड़क धसकने के चलते ट्रक हाइवे सड़क में समा गया और ट्रक पलट गया।

इसे भी पढ़ें:MP में बारिश ने मचाई तबाही, 1171 गांव बाढ़ की चपेट में 

वहीं शिवपुरी के कई गांव बाढ़ के कारण टापू बने हुए हैं। पोहरी गांव के अलावा कई सारे गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और कई लोग जलभराव में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने सक्रिय होकर लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया और लोगों को बाढ़ से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़