स्वतंत्रता के बाद से हिमाचल प्रदेश सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार: शाह

Himachal Pradesh government most corrupt since independence

भाजपा नेता ने युवाओं को इस ‘‘अनुपयोगी सरकार’’ को उखाड़ फेंकने के लिए कहा और उनकी पार्टी को ‘‘हिमाचल में विकास वापस लाने ’’ के लिए वोट देने की अपील

धर्मशाला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार आजादी के बाद से सबसे भ्रष्ट सरकार है। शाह ने कांगड़ा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा ‘‘कांग्रेस ने भ्रष्टाचार से इस राज्य को बर्बाद कर दिया है।’’

उन्होंने कहा ‘‘शांता कुमार को ‘पानी वाले सीएम’ के रूप में याद किया जाता है और पी के धूमल को ‘सड़क वाले सीएम’ कहा जाता है जबकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ‘भ्रष्टाचार वाले सीएम’ के रूप में याद रखा जायेगा। भाजपा नेता ने युवाओं को इस ‘‘अनुपयोगी सरकार’’ को उखाड़ फेंकने के लिए कहा और उनकी पार्टी को ‘‘हिमाचल में विकास वापस लाने ’’ के लिए वोट देने की अपील की।

 

भाजपा प्रमुख ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों में देश के विभिन्न राज्यों में 1,06 विकासात्मक योजनाओं की घोषणा की। इस मौके पर मौजूद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कि शाह की सजग रणनीति के कारण महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम और हरियाणा में कमल (पार्टी चिह्न) खिला। नड्डा ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की बारी है जहां भाजपा 50 से अधिक सीटें जीतेगी।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़