हिमाचल प्रदेश : विश्व पर्यावरण दिवस पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखायी

Sukhwinder Singh Sukhu
ANI

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखायी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए तमाम कदम उठाए हैं। सुक्खू ने कहा कि ‘सिंगल यूज’ प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखायी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संजौली में पोर्टमोर के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शिमला पब्लिक स्कूल के छात्रों तथा शिमला नगर निगम के स्वयंसेवकों ने इस रैली में हिस्सा लिया। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास से जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखायी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए तमाम कदम उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल, अखिलेश और मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने योगी को जन्मदिन की बधाई दी

सुक्खू ने कहा कि ‘सिंगल यूज’ प्लास्टिक पर पाबंदी लगाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के रूप में पहचान रखने वाले हिमाचल प्रदेश का लक्ष्य जागरुकता अभियान के माध्यम से युवाओं में पर्यावरण के प्रति प्रेम तथा जागरुकता पैदा करना है।

इसे भी पढ़ें: Bhagalpur Bridge Collapse: भाजपा का निशाना, कहा- नीतीश और तेजस्वी भ्रष्टाचार और कुशासन के सेतु हैं

बयान के अनुसार, रैली में साइकिल चालक भी भाग ले रहे हैं। पर्यावरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘ग्रीन बजट’ पेश किया है जिसमें पर्यावरण संरक्षण और इसकी निरंतरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उपाय शामिल किए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़