भाजपा ईसाई समुदाय के लिए कभी खतरा नहीं रही है: हिमंत बिस्वा शर्मा

himanta-biswa-sarma-says-bjp-never-been-danger-to-christian-community
[email protected] । Oct 20 2018 10:48AM

भाजपा के मिजोरम चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा है कि भगवा पार्टी ईसाई समुदाय के लिए कभी खतरा नहीं रही है और ऐसा भविष्य में भी कभी नहीं होगा।

आइजोल। भाजपा के मिजोरम चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्वा शर्मा ने कहा है कि भगवा पार्टी ईसाई समुदाय के लिए कभी खतरा नहीं रही है और ऐसा भविष्य में भी कभी नहीं होगा। शर्मा ने गुरूवार की शाम आइजोल में भाजपा कार्यालय ‘अटल भवन’ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के भाजपा शासित राज्यों में सभी धार्मिक समुदायों के लोग शांतिपूर्वक रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भगवा पार्टी ईसाइयों के लिए कभी खतरा नहीं रही है और ऐसा भविष्य में भी कभी नहीं होगा।’’ मिजोरम के अगला क्रिसमस भाजपा की सरकार के तहत मनाने संबंधी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बयान के बाद शर्मा ने यह कहा है। राज्य में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़