'मुगलों के पास जो भूखंड था वो केवल भारत नहीं था', CM हिमंत बोले- हमारे इतिहासकारों ने औरंगजेब को ऐसा हीरो...

Himanta biswa sarma
ANI
अंकित सिंह । Nov 23 2022 8:34PM

हिमंत बिस्वा सरमा ने श्रद्धा हत्याकांड पर कहा था कि आफताब-श्रद्धा का जो कांड हुआ उससे दोबारा साबित हुआ है कि देश को लव जिहाद के खिलाफ बहुत कड़े कानून की जरूरत है। मेरी नजर में ये केस लव जिहाद का है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज एक बार फिर से मुगलों को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल, हिमंता बिस्वा सरमा लचित बरफुकन की 400वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। अपने बयान में उन्होंने कहा कि मुगलों के पास जो भूखंड था वो भूखंड ही केवल भारत नहीं था। दक्षिण में मुगल का अधिकार नहीं था, उत्तर पूर्व में मुगल बार-बार हारे थे। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारे इतिहासकारों ने औरंगजेब को ऐसा हीरो बनाया कि वो कभी हारा ही नहीं और पूरे देश पर राज किया। हिमंत ने आगे काह कि हमारे इतिहासकारों ने ऐसा वातावरण तैयार कर के दिया कि देश केवल मुगल के राज में ही चला था। 

इसे भी पढ़ें: 'ऐसे आफताब हर शहर में पैदा होंगे', असम सीएम बोले- देश में ताकतवर नेता नहीं होगा तो हम समाज की रक्षा नहीं कर सकेंगे

इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने श्रद्धा हत्याकांड पर कहा था कि आफताब-श्रद्धा का जो कांड हुआ उससे दोबारा साबित हुआ है कि देश को लव जिहाद के खिलाफ बहुत कड़े कानून की जरूरत है। मेरी नजर में ये केस लव जिहाद का है। इसके अलावा गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी एक बयान दे दिया था जिसपर कांग्रेस हमलावर हो गई थी। उन्होंने कहा था कि अभी मैंने देखा है कि उनका(राहुल गांधी) चेहरा भी बदल गया है। चेहरा बदलना कोई बूरी बात नहीं है। आपको अगर चेहरा बदलना ही है तो वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू या फिर गांधी जी जैसा कर लो लेकिन आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस के जिन हजार लोगों ने शशि थरूर को दिया था वोट वो जल्द भाजपा में होंगे शामिल', असम CM का दावा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गुजरात में दिखाई भी नहीं देते हैं, आजकल एक अतिथी के रूप में आए हैं। हिमाचल में चुनाव खत्म हो गया पर वे वहां भी नहीं गए थे। जिन प्रदेशों में चुनाव नहीं है, राहुल गांधी वहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां चुनाव हैं वो(राहुल गांधी) वहां नहीं जाते हैं क्योंकि उनको हारने का डर है। वो जानते हैं कि मैं जहां जाऊंगा वहीं हार जाऊंगा, मेरे जीतने की उम्मीद नहीं है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़