गृह मंत्री अमित शाह 5वें अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

home-minister-amit-shah-will-inaugurate-the-5th-internal-ramayana-festival
[email protected] । Sep 13 2019 6:42PM

महोत्सव में हिस्सा लेने वाले विभिन्न देशों के समूह अयोध्या जायेंगे जो भगवान राम की जन्मस्थली है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे रामलला के दर्शन करने भी जायेंगे, सहस्त्रबुद्धे ने कहा, ‘‘यह स्वभाविक है।’’ हालांकि, अयोध्या में इन कला समूहों द्वारा कोई प्रस्तुति नहीं दी जाएगी।

नयी दिल्ली। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) 17से 19 सितंबर तक नयी दिल्ली में 5वां अंतरराष्ट्रीय रामायण महोत्सव आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के भारत की सौम्य संपदा या साफ्ट पावर के जरिये सांस्कृतिक आयामों को पेश करने की पहल का हिस्सा है। आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ गृह मंत्री अमित शाह इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे जिसमें थाईलैंड, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, ट्रिनिदाद एवं टोबैगो, फिजी सहित आठ देशों के कला समूह हिस्सा ले रहे हैं। ’’ नयी दिल्ली के बाद यह महोत्सव 20 से 22सितंबर तक पुणे, लखनऊ में आयोजित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: ढाई साल से वन मैन आर्मी की तरह सरकार चला रहे योगी के खाते में कई उपलब्धियाँ भी

महोत्सव में हिस्सा लेने वाले विभिन्न देशों के समूह अयोध्या जायेंगे जो भगवान राम की जन्मस्थली है। यह पूछे जाने पर कि क्या वे रामलला के दर्शन करने भी जायेंगे, सहस्त्रबुद्धे ने कहा, ‘‘यह स्वभाविक है।’’ हालांकि, अयोध्या में इन कला समूहों द्वारा कोई प्रस्तुति नहीं दी जाएगी। आईसीसीआर के अध्यक्ष ने कहा कि सौम्य संपदा या साफ्ट पावर का एक महत्वपूर्ण आयाम सांस्कृतिक पक्ष है और केंद्र सरकार इसे मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। इसी श्रृंखला में 2015 में पहली बार रामायण महोत्सव की शुरुआत की गई थी ।  उन्होंने कहा कि आईसीसीआर अगले वर्ष जनवरी में ‘डेस्टिनेशन इंडिया’ सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है जो भारत आने वाले छात्रों के संदर्भ में है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़