गृह मंत्री अमित शाह ने कैराना में किया डोर-टू-डोर कैंपेन, बोले- 10 फरवरी को कमल का बटन दबाना है

Amit Shah
प्रतिरूप फोटो

कैराना में डोर-टू-डोर कैंपेन करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने वहां की जनता से आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 तारीख को कमल के निशान का बटन दबाना है और सुबह 8 बजे वोट देने आप सभी को जाना है। मेरे साथ कैंपेन में मृगांका जी भी आई हैं।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने कैराना में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला और चारो तरफ जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दी। कैराना की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया और मिष्ठान खिलाया। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे का गठन, ओवैसी ने दिया दो मुख्यमंत्री और तीन उपमुख्यमंत्री का फॉर्मूला 

मृगांका के लिए किया चुनाव प्रचार

कैराना में डोर-टू-डोर कैंपेन करते हुए अमित शाह ने वहां की जनता से आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 तारीख को कमल के निशान का बटन दबाना है और सुबह 8 बजे वोट देने आप सभी को जाना है। मेरे साथ कैंपेन में मृगांका जी भी आई हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बरेली कैंट से पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन सपा में शामिल 

आपको बता दें कि भाजपा ने पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को कैराना से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मृगांका सिंह के पिता कैरान विधानसभा सीट से सात बार विधायक चुने गए हैं। हालांकि मृगांका साल 2017 का विधानसभा चुनाव हार गई थी। उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने नाहिद हसन को चुनावी मैदान में उतारा था। इसके बाद पार्टी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी मृगांका पर भी दांव लगाया था।

यहां देखें पूरा चुनाव प्रचार:- 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़