गृहमंत्री के संघर्ष विराम के फैसला को भाजपा विधायक गलत ठहराया

Home Minister''s decision to cancel the cease-fire was wrong
[email protected] । Jun 15 2018 3:09PM

रमजान के महीने में जम्मू कश्मीर में एकतरफा संघर्ष विराम के केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक ने आज कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कश्मीर में ऑपरेशन रोकने का फैसला गलत है।

बलिया (उ–प्र–)। रमजान के महीने में जम्मू कश्मीर में एकतरफा संघर्ष विराम के केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक ने आज कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कश्मीर में ऑपरेशन रोकने का फैसला गलत है। बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने आज संवाददाताओं से बातचीत में जम्मू-कश्मीर में एकतरफा संघर्ष विराम के बाद पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलाबारी में भारतीय जवानों के शहीद होने के मद्देनजर केन्द्र की भाजपा सरकार के फैसले पर विरोध जताया। 

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह का संघर्ष विराम का फैसला गलत है। गोली का जबाब बोली नहीं, बल्कि गोली ही होता है। सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजनैतिक जमींदार परिवार के वारिस हैं। राहुल को अध्यक्ष पद विरासत में मिला है, लेकिन वह इस जन्म में प्रधानमंत्री नही बन पायेंगे क्योंकि देश की जनता उन्हें विरासत नहीं सौंपेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़