Khalistani तत्व आखिर विदेश मंत्री Jaishankar की गाड़ी के पास तक कैसे पहुँच गये? विदेश मंत्री की सुरक्षा में चूक पर भारत ने British Govt. को घेरा

S Jaishankar
ANI

विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय छह दिवसीय ब्रिटेन और आयरलैंड की यात्रा पर हैं। बुधवार को उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की और उसके बाद लंदन के थिंक टैंक चैथम हाउस में 'भारत का उदय और विश्व में भूमिका' विषय पर आयोजित चर्चा में भाग लिया।

ब्रिटेन में खालिस्तानी तत्वों का हौसला बढ़ता ही जा रहा है। अक्सर लंदन से इस तरह की खबरें मिलती हैं कि खालिस्तानी तत्वों ने भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया, भारतीय उच्चायोग पर हमला किया, भारतीय उच्चायुक्त के साथ बुरा बर्ताव किया आदि आदि। लेकिन अब आईएसआई के पैसे पर पलने वाले इन खालिस्तानी तत्वों का हौसला इतना बढ़ गया कि उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के सामने ही विरोध प्रदर्शन कर दिया और उनकी गाड़ी के आगे तक पहुँच कर उनकी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। यह सही है कि सुरक्षा बलों ने तुरंत ही खालिस्तानी उग्रवादियों को धकेल दिया लेकिन सवाल यह भी उठता है कि क्या ब्रिटिश एजेंसियों को इस बात की खबर नहीं थी कि एक कार्यक्रम में भारतीय विदेश मंत्री शिरकत कर रहे हैं और वहां बाहर जमा हो रहे उपद्रवी उनकी जान के लिए खतरा बन सकते हैं? 

हम आपको बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय छह दिवसीय ब्रिटेन और आयरलैंड की यात्रा पर हैं। बुधवार को उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की और उसके बाद लंदन के थिंक टैंक चैथम हाउस में 'भारत का उदय और विश्व में भूमिका' विषय पर आयोजित चर्चा में भाग लिया। जब वह बाहर निकल रहे थे तो खालिस्तानी तत्वों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और भारत विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान विदेश मंत्री पर हमले की कोशिश भी की गयी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक प्रदर्शनकारी जयशंकर की गाड़ी के आगे आकर तिरंगा झंडा फाड़ने लगा। इस हरकत को देखने के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और गाड़ी से दूर ले गए। वहीं, एक तरफ कुछ खालिस्तान समर्थक अपने हाथों में खालिस्तान का झंडा लेकर नारेबाजी कर रहे थे। यह सारा वाकया देखकर सवाल उठ रहा है कि भारतीय विदेश मंत्री की सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों होने दिया गया? भारत सरकार ने इस मुद्दे को बड़ी प्रखरता के साथ ब्रिटेन के समक्ष उठाया है।

इसे भी पढ़ें: 'लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं', जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर MEA की दो टूक

हम आपको बता दें कि भारत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी उल्लंघन की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि हम चरमपंथियों के एक छोटे समूह की उकसावे की गतिविधियों की निंदा करते हैं। जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी उल्लंघन पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम कुछ तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने विदेश मंत्री की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा संबंधी चूक की घटना के फुटेज देखे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की, उकसावे वाली गतिविधियों की निंदा करते हैं।’’ जायसवाल ने कहा, ‘‘हम ऐसे तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं। हम अपेक्षा करते हैं कि ऐसे मामलों में मेजबान सरकार अपने कूटनीतिक दायित्वों का पूरी तरह से पालन करेगी।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़