गर्लफ्रेंड संग होटल में रोमांस कर रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, चप्पल से की पिटाई, देखें Video

पूरा मामला हरी पर्वत इलाके में स्थित एक होटल का है। यहां एक पति अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा हुआ था। इसकी भनक पत्नी को लग गई। वह अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई और जबरदस्त तरीके से हंगामा खड़ा कर दिया। पत्नी सीधे अपने पति के कमरे में पहुंच गई।
कभी-कभी हमारे समाज में अजीबोगरीब घटना घट जाती है। एक ऐसी घटना आगरा में हुई है जहां पत्नी ने पति को चप्पल से पीटा है। कारण जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, आगरा के एक होटल में पति अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था। तभी वहां पत्नी पहुंच गई। पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर क्लास लगा दी। पत्नी ने बिना रुके अपने पति को जबरदस्त तरीके से चप्पल से पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आगरा में यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है। लोगों के बीच लगातार इसकी खूब चर्चा भी हो रही है। घंटों तक होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
इसे भी पढ़ें: होमवर्क नहीं करने पर 12 साल के बच्चे को मिली खौफनाक सजा, पिता ने तेल डालकर जिंदा जलाया
दरअसल, पूरा मामला हरी पर्वत इलाके में स्थित एक होटल का है। यहां एक पति अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा हुआ था। इसकी भनक पत्नी को लग गई। वह अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई और जबरदस्त तरीके से हंगामा खड़ा कर दिया। पत्नी सीधे अपने पति के कमरे में पहुंच गई। वहां पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने अपने पति के साथ साथ उसकी प्रेमिका को भी चप्पलों से पीटा। इस दौरान पत्नी काफी गुस्से में दिखाई दे रही थी। हालांकि, पति अपनी दलील देने की कोशिश कर रहा था। पत्नी ने अपने पति की प्रेमिका के बाल भी नोचे।
इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Malaika Arora के Ex हसबैंड और बॉयफ्रेंड होंगे आमने-सामने, मुश्किल में जैकलीन
पति बार-बार कैमरा बंद करने को भी कह रहा था। वह हाथ जोड़कर माफी भी मांग रहा था। लेकिन पत्नी लगातार अपने पति पर आक्रमक रही। वह वीडियो में पुलिस को बुलाने की बात कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी कई वर्ष पहले हुई थी। दोनों की एक 16 साल की बेटी भी है। पति नर्सिंग होम में काम करता है। पत्नी हमेशा उसकी हरकतों से परेशान रहते थी। यही वजह था कि वह मायके में रहती थी। हालांकि वह अपने पति पर भी नजर बनाए रखती थी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: आगरा में होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने अपने पति को पीटा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
(नोट:अभद्र भाषा) pic.twitter.com/bjKLKRAFAW
अन्य न्यूज़












