हिजाब विवाद के कारण भाजपा विधायक को मिल रही धमकियां, कई बार आ रहे फोन

भाजपा विधायक के नेता और उडुपी से विधायक के रघुपति भट ने कहा कि,हिजाब विवाद के कारण मुझे धमकी भरे फोन किए जा रहे है।विधायक ने दावा किया कि उडुपी के मुसलमान उनके साथ हैं और जिले के काजियों ने इस मामले पर उन्हें समर्थन दिया है।
मेंगलुरु (कर्नाटक)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उडुपी से विधायक के रघुपति भट ने कहा कि हिजाब मामले के एक बड़े विवाद में बदल जाने के बाद उन्हें अज्ञात लोग फोन करके धमकी दे रहे हैं। कर्नाटक में पैदा हुए हिजाब विवाद के केंद्र उडुपी में महिलाओं के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की विकास समिति के अध्यक्ष भट ने संवाददाताओं से शुक्रवार को यहां कहा कि उन्हें धमकी देने के लिए आ रहे अधिकतर फोन विदेशों से इंटरनेट कॉल के जरिए किए गए हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जो उनके लिए नई बात नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें: दुनिया में बजेगा कन्नौज के इत्र का डंका ! PM मोदी बोले- UP को परिवार के स्वार्थ के लिए काम करने वाले नहीं चाहिए
उन्होंने कहा कि उन्हें स्थानीय नंबर से भी कई फोन आ आए हैं और उन्होंने राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र को इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें अतीत में भी इस प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं और वह इनसे डरते नहीं हैं। विधायक ने दावा किया कि उडुपी के मुसलमान उनके साथ हैं और जिले के काजियों ने इस मामले पर उन्हें समर्थन दिया है। भट ने दोहराया कि उडुपी पीयू कॉलेज में जिन छह छात्राओं ने कक्षाओं में हिजाब पहनने की जिद की थी, उन्हें कुछ तत्वों ने गुमराह किया था।
अन्य न्यूज़














