Mumbai Blast Threat | 'बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने वाला हूं', पुलिस को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, आरोपी हिरासत में

Mumbai Blast Threat
ANI
रेनू तिवारी । May 23 2023 10:02AM

देश की वित्तीय राजधानी को विस्फोट करने के लिए कथित रूप से ट्विटर पर धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि सोमवार (22 मई) को सुबह करीब 11 बजे एक धमकी मिली।

महाराष्ट्र : 1993 में हुए मुंबई धमाकों की आंच आज तक कम नहीं हुई हैं। लगातार सीरियल ब्लास्ट में पूरी मुंबई दहल गयी थी। आतंकियों के हौसले बुलंद थे वह पूरी दुनिया में जेहाद फैला रहे थे। ब्लास्ट के बाद भारतीय खुफियां एजेंसियों ने पूरे मामले की संगीनता से जांच की। अब एक बार फिर से मुंबई को दहलाने की धमकी दी गयी। ये धमकी सीधे तौर पर पुलिस को संदेश भेजकर दी गयी। 

 

इसे भी पढ़ें: West Bengal मंत्रिमंडल ने ईसीएल को कोयला खदानों के लिए 30 एकड़ जमीन की मंजूरी दी

 

देश की वित्तीय राजधानी को विस्फोट करने के लिए कथित रूप से ट्विटर पर धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि सोमवार (22 मई) को सुबह करीब 11 बजे एक धमकी मिली, जब एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक धमकी भरा संदेश पोस्ट किया, "मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला हूं।"

 मुंबई पुलिस ने कहा कि पुलिस ने संबंधित खाते की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

 एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने शख्स की पहचान कर ली है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। मुंबई पुलिस को 22 मई को सुबह 11 बजे के आसपास एक धमकी मिली। एक  व्यक्ति ने ट्विटर पर एक धमकी भरा संदेश पोस्ट किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़