सामने आकर परमबीर सिंह ने उठाया अपने ठिकाने का पर्दा, बोले- जल्द जांच में होऊंगा शामिल

पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह चंडीगढ़ में हैं और उन्होंने जल्द ही जांच में शामिल होने की बात कही है। हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने परमबीर सिंह को फटकार लगाते हुए कहा था कि जब तक हमें यह नहीं पता चल जाता कि आप कहां हैं तब तक कोई सुरक्षा नहीं दी जाएगी, कोई सुनवाई नहीं होगी।
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आखिरी उस राज से पर्दा खोल ही दिया। जिसके चलते उन्हें उच्चतम न्यायालय ने जमकर फटकार लगाई थी। आपको बता दें कि परमबीर सिंह चंडीगढ़ में मौजूद हैं और वो जल्द ही अपने खिलाफ चल रहे मामलों की जांच में शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें: देश में ही मौजूद हैं परमबीर सिंह, 48 घंटे के भीतर CBI के सामने होंगे पेश, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से दी राहत
अंग्रेजी न्यूज चैनल 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह चंडीगढ़ में हैं और उन्होंने जल्द ही जांच में शामिल होने की बात कही है। हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने परमबीर सिंह को फटकार लगाते हुए कहा था कि जब तक हमें यह नहीं पता चल जाता कि आप कहां हैं तब तक कोई सुरक्षा नहीं दी जाएगी, कोई सुनवाई नहीं होगी। हालांकि अगली सुनवाई में अदालत को बताया गया था कि परमबीर सिंह देश में ही मौजूद हैं। इसी सुनवाई में अदालत ने उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की और जांच में शामिल होने का निर्देश भी दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी।
इसे भी पढ़ें: परमबीर सिंह पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहां छुपे हैं बताएं बिना नहीं होगी सुनवाई
परमबीर पर क्या हैं आरोप ?
अन्य न्यूज़















