14 साल की लड़की से बलात्कार की कर रहा था कोशिश, किया विरोध तो घोंटा गला

पुलिस के अनुसार लड़की सात अक्टूबर को गांव में गन्ने के खेत में मृत मिली थी। जब लड़की अपने पिता के लिए भोजन लेकर गयी थी तब उसके साथ यह घटना घटी। उसका पिता खेत में काम कर रहा था।
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के एक गांव में बलात्कार की कोशिश का विरोध करने पर 14 साल की एक लड़की की कथित रूप से गला घोंट कर हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान अनुज (26) के रूप में की है।
इसे भी पढ़ें: युवती को झांसा देकर पहले किया बलात्कार फिर तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि अनुज ने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार लड़की सात अक्टूबर को गांव में गन्ने के खेत में मृत मिली थी। जब लड़की अपने पिता के लिए भोजन लेकर गयी थी तब उसके साथ यह घटना घटी। उसका पिता खेत में काम कर रहा था।
अन्य न्यूज़












