कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोलीं प्रियंका, आपने पूरे दिल से नहीं लड़ा चुनाव

i-will-find-out-about-those-who-did-not-work-says-priyanka-gandhi
[email protected] । Jun 13 2019 8:34PM

आभार समारोह में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि चुनाव संगठन लडा़ता है लेकिन मैं आज आपके सामने खड़े होकर कह रही हूं कि आपने पूरे दिल से यह चुनाव नहीं लड़ा है।

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में कांग्रेस के अत्यंत निराशाजनक प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरे दिल से चुनाव नहीं लडा है। प्रियंका बुधवार को मां सोनिया गांधी के साथ रायबरेली की जनता का आभार व्यक्त करने आयी थीं। रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से सोनिया चुनाव जीती हैं। आभार समारोह में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि चुनाव संगठन लडा़ता है लेकिन मैं आज आपके सामने खड़े होकर कह रही हूं कि आपने पूरे दिल से यह चुनाव नहीं लड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं सोनिया गांधी, प्रियंका भी मौजूद

प्रियंका ने कहा कि आप सबमें जिसने दिल से काम किया है, उसकी जानकारी आपको है। जिसने नहीं किया है, उसकी जानकारी मैं करुंगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष का समय है। जो घबरा रहा है, जो समझौता करना चाहता है, जिसका दिल इस संघर्ष में नहीं है, उसके लिए रायबरेली की कांग्रेस और यूपी की कांग्रेस में कोई जगह नहीं छोडूंगी। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपना मन बना लीजिए। काम करना है, दिल से करना है तो संघर्ष करना पड़ेगा... यही बातें मुझे कहनी हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल से अपना आभार व्यक्त करना चाहती हूं। इस चुनाव में रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को जिताया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़