जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अचानक आई बाढ़ में फंसे पांच लोग, वायुसेना ने सभी को सुरक्षित निकाला

IAF

अधिकारियों ने बताया कि उझ नदी में बाढ़ के पानी में फंसे ग्रामीणों के एक समूह के बारे में एक संदेश मिला, जिसके बाद लोगों को बचाने के लिए वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को तत्काल सेवा में लगाया गया।

जम्मू। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने मंगलवार शाम को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बाढ़ के कारण नदी के टीले पर फंसे पांच लोगों को बचाया। अधिकारियों ने बताया कि उझ नदी में बाढ़ के पानी में फंसे ग्रामीणों के एक समूह के बारे में एक संदेश मिला, जिसके बाद लोगों को बचाने के लिए वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को तत्काल सेवा में लगाया गया। उन्होंने बताया कि वहां फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचा दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़