भोपाल में 2 लोगों ने की महिला से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Bhopal viral video
सुयश भट्ट । Feb 15 2022 4:16PM

एक मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर का है। जहां बदमाशों ने महिला से मारपीट कर दी। महिला से मारपीट करते हुए आरोपियों का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में साफ दिख रहा कि आरोपी किस तरह महिला से बदसलूकी करते हुए मारपीट कर रहे है। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।

भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराध कम होने का नाम नही ले रहे है। ऐसा लगता है कि बदमाशों में पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं है। और यही कारण है कि भोपाल में बदमाशों को हौसले बुलंद है।

दरअसल ऐसा ही एक मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर का है। जहां बदमाशों ने महिला से मारपीट कर दी। महिला से मारपीट करते हुए आरोपियों का वीडियो भी वायरल हुआ है।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी 

इस वीडियो में साफ दिख रहा कि आरोपी किस तरह महिला से बदसलूकी करते हुए मारपीट कर रहे है। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

आपको बता दें कि इस महिला के पड़ोस में रहने वाले विशाल और इरफान नामक व्यक्ति का मंदिर को लेकर आए दिन विवाद होते रहता है। यदि इस विवाद पर रोक नहीं लगाया गया तो किसी दिन कुछ भी अनहोनी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:दतिया में प्राचार्य ने कॉलेज में हिजाब को किया बैन, गृह मंत्री ने कलेक्टर को दिए जांच के आदेश 

इससे पहले भी भोपाल में बदमाशों ने महिला समेत 3 लोगों पर पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में जिस फरियादी ने इसकी शिकायत की दबाव बढ़ने पर उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यह पूरा मामला कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी का था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़