नौकरी दिलाने के नाम पर ओयो होटल में दो लड़कियों के साथ बलात्कार, जबरन पिलाई शराब और की मारपीट

rape
Prabhasakshi
निधि अविनाश । Apr 21 2022 12:27PM

पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ओयो होटल में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया और फिर शरबा पिलाई गई। नशे में आने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़कियों के साथ बलात्कार किया। घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों लड़कियों के साथ मारपीट भी की।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया। पीड़िता ने पुलिस को आरोप लगाते हुए कहा कि सेक्टर 63 स्थित छिजारसी चौकी के पास ओयो होटल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले दोनों लड़कियों को बुलाया गया फिर उन्हें शराब पिलाई गई और दो युवकों ने दोनों लड़कियों का रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की थी। पुलिस शराब के नशे में दोनों युवकों और लड़कियों को थाने लेकर पहुंची। जहां सभी ने तीन घंटे जमकर हंगामा किया।

इसे भी पढ़ें: बहन ने दर्ज कराया बलात्कार का मामला, गु्स्से में आरोपी भाई ने खा लिया जहर

पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कारवाई की जाएगी। पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ओयो होटल में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया गया और फिर शरबा पिलाई गई। नशे में आने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़कियों के साथ बलात्कार किया। घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों लड़कियों के साथ मारपीट भी की। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस चारों को थाने ले गई। सेंट्रल एडिशनल डीसीपी इलामारन के मुताबिक, दोनों लड़कियों की उम्र 20 साल से ज्यादा है और दोनों ने आरोप लगाया है कि इन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर ओयो होटल बुलाया गया था और शराब पिलाकर जबरन रेप किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़