पहले ट्वीट के साथ एक्टिव हुई प्रियंका, बोलीं- साबरमती में जिंदा है सच

in-the-simple-dignity-of-sabarmati-the-truth-lives-on-says-priyanka-gandhi-vadra
[email protected] । Mar 13 2019 8:22AM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हिंसा सदा बुरी होती है। अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल होने के बाद पार्टी महासचिव ने यह ट्वीट किया।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर दस्तक देने के एक महीने बाद मंगलवार रात अपना पहला ट्वीट किया। उन्होंने इसमें साबरमती आश्रम का उल्लेख किया और महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि हिंसा सदा बुरी होती है। अहमदाबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल होने के बाद पार्टी महासचिव ने यह ट्वीट किया।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का मोदी पर हल्ला बोल, कहा- आगे का संघर्ष आजादी की लड़ाई से कम नहीं है

उन्होंने कहा कि साबरमती की सादगी में सत्य जीवित है। प्रियंका ने महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि अगर हिंसा के मकसद में कुछ अच्छा दिखता है तो वह अस्थायी होता है, जबकि हिंसा में बुराई सदा के लिए होती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़