उत्तर प्रदेश: 20 लाख रुपये मूल्य की भांग बरामद, पांच लोग गिरफ्तार
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 29 2022 2:19AM
पुलिस ने यहां संक्षिप्त गोलीबारी के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की भांग मिली है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मथुरा (उप्र), 29 जुलाई। पुलिस ने यहां संक्षिप्त गोलीबारी के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की भांग मिली है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हरियाणा के मेवात का निवासी आसिफ मुठभेड़ में घायल हो गया।
चार अन्य लोगों की पहचान इरशाद, साजिद, जाहुल और मुस्तकीम के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, शिरीष चंद्र ने कहा कि पुलिस ने बुधवार रात एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों के ट्रक को रोकने के बाद उन्हें घेर लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 160 किलोग्राम भांग, एक देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मादक पदार्थ की खेप को पेपर रोल के नीचे छिपा दिया था।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़