भारत की मंगल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं

india-has-no-plans-to-send-maned-mission-to-mars
[email protected] । Dec 12 2019 2:54PM

भारत की मंग्रल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं है और इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय मंग्रल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं है।

नयी दिल्ली। भारत की मंग्रल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं है और इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बृहस्पतिवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय मंग्रल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा जो वादा करती है, उसे हर कीमत पर पूरा करती है: नरेन्द्र मोदी

उनसे प्रश्न किया गया था कि क्या मंग्रह ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना है और क्या इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण शुरू किया जा चुका है? सिंह ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं होने के कारण अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण का प्रश्न ही नहीं उठता। उल्लेखनीय है कि भारत ने मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए ‘‘मंगलयान’’ नामक अपना उपग्रह 2013 में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था। भारत पहला देश है जिसने मंगल ग्रह के लिये अंतरिक्षयान भेजने के अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़