भारत हर नागरिक की सेहत पर खर्च करता है मात्र 23 डालर

भारत अपने प्रत्येक नागरिक की सेहत पर एक साल में मात्र 23 डालर की राशि खर्च करता है जबकि अमेरिका 4,541 डालर खर्च करता है।
भारत अपने प्रत्येक नागरिक की सेहत पर एक साल में मात्र 23 डालर की राशि खर्च करता है जबकि अमेरिका 4,541 डालर खर्च करता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में आज एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य व्यय डाटाबेस 2014 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि भारत में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर 23 डालर खर्च किया जाता है जबकि अमेरिका अपने एक नागरिक पर सालाना 4,541 डालर खर्च करता है। पटेल ने बताया कि कनाडा में प्रति व्यक्ति सेहत पर 3,753 डालर, फ्रांस में 3, 878 डालर, जर्मनी में 4,165 डालर, ब्रिटेन में 3,272 डालर, आस्ट्रेलिया में 4,043 डालर और जापान में एक व्यक्ति पर 3,095 डालर खर्च किये जाते हैं।
अन्य न्यूज़












