US के Illinois मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर MEA ने जताई चिंता, नागरिकों की सुरक्षा का आग्रह

US के Illinois मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर MEA ने जताई चिंता, नागरिकों की सुरक्षा का आग्रह
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अमेरिका के इलिनॉय स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की कथित साजिश को भारत ने चिंता का विषय बताया है। विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी प्रशासन से वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की हिफाजत सुनिश्चित करने को कहा है। पुलिस ने ऑरोरा में हमले की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय आरोपी को समय रहते पकड़ लिया था।

भारत ने अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी करने की कथित साजिश को ‘‘चिंता का विषय” बताते हुए शुक्रवार को अमेरिका से वहां भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। शिकागो के निकट पैलेटाइन में 19 वर्षीय एक युवक को रविवार को इलिनॉय के ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, युवक की बंदूक जाम हो जाने और उससे गोली नहीं चल पाने के कारण उसकी साजिश विफल हो गई। उसे 14 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया, जहां उस पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से हथियार रखने के एक-एक आरोप लगाये गये। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इलिनॉय की इस घटना को “गहरी चिंता का विषय” बताया।

भारत ने बृहस्पतिवार को भी अमेरिका के इलिनॉय में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी करने की कथित साजिश की खबरों पर चिंता जताई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़