एलओसी पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी सैनिको को किया ढेर

indian-army-retaliates-on-loc-two-pakistani-soldiers-killed
[email protected] । Dec 21 2019 3:39PM

सूत्रों ने बताया कि सुबह में भारतीय थल सेना ने एलओसी के पास दो शव पड़े देखे। हालांकि, सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति होने के चलते उनका भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि इलाके में सीमा पार से गोलीबारी अब भी जारी है तथा और अधिक ब्योरे की प्रतीक्षा है।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय थल सेना की जवाबी कार्रवाई में शनिवार को कम से दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पल्लनवल्ला तथा अखनूर में अग्रिम चौकियों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका प्रभावी तरीके से जवाब दिया गया।

इसे भी पढ़ें: जनरल रावत का बयान भारत में प्रदर्शनों से दुनिया का ध्यान हटाने का प्रयास: पाकिस्तानी सेना

सूत्रों ने बताया कि सुबह में भारतीय थल सेना ने एलओसी के पास दो शव पड़े देखे। हालांकि, सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति होने के चलते उनका भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि इलाके में सीमा पार से गोलीबारी अब भी जारी है तथा और अधिक ब्योरे की प्रतीक्षा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़