1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना का अभियान अब भी अहम सीख देता है: नौसेना प्रमुख

Indo-Pak

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा बनायी गई योजना, निर्णायक कार्रवाई और कुछ अलग हटकर सोचने के मूल सिंद्धात आज भी भविष्य के लिए अहम सीख देते हैं।

नयी दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा बनायी गई योजना, निर्णायक कार्रवाई और कुछ अलग हटकर सोचने के मूल सिंद्धात आज भी भविष्य के लिए अहम सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि सामरिक सरलता, उपलब्ध युद्ध बल की तैनाती और युद्ध के नौसैनिक पहलुओं की विस्तृत योजना बनाना जमीनी लड़ाई को मोड़ देने में अहम साबित होता है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के पंजाब में 2,221 और हरियाणा में 1,246 नए मामले, 117 लोगों की मौत

एडमिरल सिंह कराची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना द्वारा किए गए हमले को याद करने को लेकर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, 1971 का युद्ध बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि यह एक नए राष्ट्र बांग्लादेश के बनने का माध्यम बना। नौसेना प्रमुख ने कहा कि इस घटना के बाद करीब आधी सदी गुजर चुकी है लेकिन फिर भी नौसेना द्वारा उस समय की गई कार्रवाई आज और भविष्य के लिए अहम सीख देती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़