Asian Games में भारतीय महिला टीम का Gold, देश दुनिया की प्रमुख खबरें

हांगझोउ में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर एशियाई खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर नोटिस और वंदे मातरम् पर बहस तथा शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत प्रमुख चर्चा में रही।
नयी दिल्ली, 22 सितंबर की विभिन्न फाइल से मंगलवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
खेल33 खेल एशियाड महिला दूसरी लीड फाइनल स्मृति के अर्धशतक से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता निशिन (जापान), स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के बाद स्पिनरों के फिरकी के जादू से गत चैंपियन भारत ने एशियाई खेलों की महिला टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मंगलवार को यहां श्रीलंका को 147 रन से रौंदकर स्वर्ण पदक जीता जो मौजूदा खेलों में देश का सोने का पहला तमगा है।
दि47 न्यायालय दिल्ली एसआईआर दिल्ली में एसआईआर के तहत लोगों को यांत्रिक रूप से दिये जा रहे नोटिस, ध्यान दे ईसी: न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग से कहा कि दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लोगों को “लगभग यांत्रिक तरीके” से नोटिस भेजे जा रहे हैं, लिहाजा उसे कुछ अतिरिक्त सुरक्षा उपाय तलाशने चाहिए।
दि43 न्यायालय राष्ट्र गीत बहस वंदे मातरम् पर सुनवाई के दौरान नक्सली टिप्पणी को लेकर उच्चतम न्यायालय में हुई तीखी बहस नयी दिल्ली, वरिष्ठ अधिवक्ता एस. मुरलीधर ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में राष्ट्र गीत वंदे मातरम् से जुड़ी सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा ‘‘नक्सलियों’’ शब्द का इस्तेमाल किये जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
दि48 अदालत शरजील इमाम अदालत ने शरजील इमाम को सात दिन की अंतरिम जमानत दी नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की बड़ी साजिश से जुड़े मामले में मंगलवार को आरोपी कार्यकर्ता शरजील इमाम को चार अक्टूबर से सात दिन के लिए अंतरिम जमानत दी।
प्रादे135 बिहार दूसरी लीड जमुई छेड़छाड़ मुठभेड़ जमुई छेड़छाड़ मामला: मुठभेड़ के बाद दो आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार पटना/जमुई, बिहार के जमुई जिले में एक लड़के और लड़की से कथित तौर पर बदसलूकी करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रादे121 केरल सीएमआरएल विजयन लीड जांच विजयन के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली ईडी रिपोर्ट पर केरलम सरकार ने पुलिस जांच के आदेश दिए तिरुवनंतपुरम, केरलम में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की सरकार ने सीएमआरएल “रिश्वत” मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनकी बेटी वीणा टी. और उनके पति पी. ए. मोहम्मद रियास के खिलाफ कार्रवाई की मांग से जुड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के आधार पर जांच का आदेश दिया है।
प्रादे88 महाराष्ट्र यूसीसी समिति दूसरी लीड इस्तीफा पूर्व न्यायाधीश आर. सी. चव्हाण ने महाराष्ट्र की यूसीसी समिति से इस्तीफा दिया मुंबई, मुंबई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आर. सी. चव्हाण ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए मसौदा तैयार करने के वास्ते महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित समिति से इस्तीफा दे दिया है।
प्रादे83 ईडी पंजाब तलाशी ईडी ने ग्रेटर मोहाली विकास प्राधिकरण, अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की चंडीगढ़, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन जांच के तहत पंजाब के ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जीएमएडीए) के कार्यालय और आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव विकास गर्ग के कार्यालय पर छापेमारी की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वि11 : अमेरिका जयशंकर लीड द्विपक्षीय जयशंकर ने विभिन्न देशों के विदेश मंत्रियों के साथ क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की न्यूयॉर्क, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के इतर यहां विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
वि16 ब्रिटेन डायना पुस्तक डायना पर लिखी उनके भाई की किताब प्रकाशित, चार्ल्स तृतीय पर लगाए गए गंभीर आरोप लंदन, दिवंगत राजकुमारी डायना के भाई की मंगलवार को प्रकाशित हुई एक किताब ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी हैं। किताब में डायना के पूर्व पति और ब्रिटेन के वर्तमान महाराज चार्ल्स तृतीय के बारे में गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे ब्रिटेन के शाही परिवार में दशकों पुराने विवाद फिर सामने आ गए हैं।
खेल25 : खेल भारत परिणाम भारत ने जापान को दो रन से हराया सानो (जापान), भारत ने कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरने के बाद बारिश के कारण पांच पांच ओवर का कर दिए गए ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां जापान को दो रन से हराया।
अर्थ25 सीतारमण पूंजीगत व्यय सरकार के पूंजीगत व्यय से निजी निवेश को प्रोत्साहन, पूंजी निर्माण जीडीपी के 34 प्रतिशत पार: सीतारमण नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सोच-समझकर सार्वजनिक पूंजीगत खर्च बढ़ाया है और अब इसका असर पूंजी निर्माण में वृद्धि, विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन क्षमता के बेहतर उपयोग तथा उद्योगों को बैंक कर्ज में वृद्धि के रूप में दिखाई दे रहा है।
अर्थ27 स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए एक अप्रैल से बीआईएस प्रमाणन हुआ अनिवार्य नयी दिल्ली, सरकार ने स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूट-फूट से बचाने के लिए लगाए जाने वाले सुरक्षात्मक कवर ‘स्क्रीन प्रोटेक्टर’ के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का प्रमाणन अनिवार्य कर दिया है। यह प्रावधान अगले साल एक अप्रैल से लागू हो जाएगा।
खेल27 खेल लीड भारत जापान ने छुड़ाए भारत के पसीने, दो रन से जीती श्रेयस अय्यर की टीम सानो (जापान), बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में आठ रन का सफलतापूर्वक बचाव किया जिससे एक समय क्रिकेट जगत के सबसे बड़े उलटफेर का शिकार बनने की दहलीज पर खड़े भारत ने मंगलवार को यहां बारिश के कारण पांच पांच ओवर का कर दिए गए ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जापान को दो रन से हराया।
‘द करन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार;
वि22 एआई वैश्विक नियमन एआई के वैश्विक नियमन की मांग तेज, कैसी हो सकती है व्यवस्था क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विकसित करने वाली कंपनियों की ओर से इस तकनीक के खतरों को लेकर दी जा रही चेतावनियों पर ध्यान देते नजर आ रहे हैं।
वि22 एआई वैश्विक नियमन एआई के वैश्विक नियमन की मांग तेज, कैसी हो सकती है व्यवस्था (स्टैन कैरेन्सियस, द यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड) क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विकसित करने वाली कंपनियों की ओर से इस तकनीक के खतरों को लेकर दी जा रही चेतावनियों पर ध्यान देते नजर आ रहे हैं।
अन्य न्यूज़













