नकवी ने दी मुस्लिम महिलाओं को इफ्तार, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Instant talaq victims grace Union minister Mukhtar Naqvi''s iftar
[email protected] । Jun 14 2018 9:34AM

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम महिलाओं के लिए इफ्तार का आयोजन किया और इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी इफ्तार ‘सोशल इंजीनियरिंग’ और राहुल गांधी की इफ्तार ‘पोलिटिकल इंजीनियरिंग’ का हिस्सा है।

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम महिलाओं के लिए इफ्तार का आयोजन किया और इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी इफ्तार ‘सोशल इंजीनियरिंग’ और राहुल गांधी की इफ्तार ‘पोलिटिकल इंजीनियरिंग’ का हिस्सा है। नकवी ने कहा कि हम सम्मान के साथ सशक्तीकरण की बात करते हैं। कांग्रेस की इफ्तार पोलिटिकल इंजीनियरिंग के लिए है। किसी ने सोशल इंजीनियरिंग के लिए इफ्तार का आयोजन नहीं किया। हमने किया।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इफ्तार के आयोजन को लेकर वह कांग्रेस के साथ किसी तरह की स्पर्धा नहीं कर रहे हैं। नकवी की इफ्तार में करीब 300 मुस्लिम महिलाएं शामिल हुईं जिनमें कुछ तीन तलाक से पीड़ित महिलाएं थीं। गौरतलब है कि आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से भी इफ्तार का आयोजन किया गया था। पार्टी ने दो वर्षों के अंतराल के बाद इफ्तार दिया है।

नकवी ने राहुल गांधी राजनीतिक लाभ के लिए इफ्तार का आयोजन कर रहे हैं। बहरहाल, मैं जरूररमंद लोगों के लिए इफ्तार दे रहा हूं। वैसे , हम उनके साथ किसी तरह की स्पर्धा नहीं कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़