झारखंड : नयी सरकार के शपथ ग्रहण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रांची के स्कूल रहेंगे बंद

रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को मोरहाबादी मैदान में होगा।
झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रांची शहर में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक यह समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा और राज्य भर से हजारों लोगों के इसमें शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन से शहर में यातायात जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को मोरहाबादी मैदान में होगा।
अन्य न्यूज़












