बोकारो में दिनदहाड़े मौत का तांड़व! झारखंड सरकार के अधिकारी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की

Jharkhand
ANI
रेनू तिवारी । Jan 13 2025 4:37PM

पुलिस ने सोमवार को बताया कि झारखंड के बोकारो जिले में 26 वर्षीय राज्य सरकार के अधिकारी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात को काश्मार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में उनके आवास पर हुई।

बोकारो में परिवार से मिलने आए झारखंड सरकार के अधिकारी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि झारखंड के बोकारो जिले में 26 वर्षीय राज्य सरकार के अधिकारी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात को काश्मार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में उनके आवास पर हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पिंटू नायक के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिला कोषागार कार्यालय में तैनात था। बेरमो अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि पिंटू अपने परिवार से मिलने घर आया था।

इसे भी पढ़ें: कल मकर संक्रांति पर कर लें ये 5 काम, घर में कभी नहीं होगी धन की किल्लत

सिंह ने बताया, "मृतक के पिता सकुल नायक के अनुसार, रविवार रात को पिंटू खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था। रात करीब 11 बजे उसने गोलियों की आवाज सुनी और पिंटू के कमरे में पहुंचा, जहां उसने अपने बेटे को खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा पाया।"

इसे भी पढ़ें: बेटे से मिलने आईआईटी-खड़गपुर पहुंचे थे माता-पिता, कमरा खोला तो पंखे से झूलती दिखी लाश

पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्य उसे तुरंत जमनोर के क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है तथा अपराध स्थल से साक्ष्य जुटाने के प्रयास जारी हैं।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़