Jharkhand: चुनावी मैदान में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना, गांडेय सीट से JMM ने बनाया उम्मीदवार

Kalpana
ANI
अंकित सिंह । Apr 25 2024 7:52PM

एमटेक और एमबीए दोनों योग्यता रखने वाली गृहिणी कल्पना ने अपनी स्कूली शिक्षा ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित बारीपदा में की। उन्होंने भुवनेश्वर में स्थित विभिन्न संस्थानों से इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पार्टी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने दिलीप कुमार वर्मा को मैदान में उतारा है। गिरिडीह जिले की सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव राज्य में संसदीय चुनाव के साथ 20 मई को होना है।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: तेजाब हमले में तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

एमटेक और एमबीए दोनों योग्यता रखने वाली गृहिणी कल्पना ने अपनी स्कूली शिक्षा ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित बारीपदा में की। उन्होंने भुवनेश्वर में स्थित विभिन्न संस्थानों से इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री प्राप्त की। कल्पना सोरेन ने 4 मार्च को गिरिडीह जिले में झामुमो के 51वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। इस कार्यक्रम में, उन्होंने कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद से विरोधियों द्वारा एक साजिश रची गई थी। और कहा कि उनके पति को जेल में डालने वाली ताकतों को झारखंड मुंहतोड़ जवाब देगा। 

इसे भी पढ़ें: Ganga नदी में प्रदूषण पर अधूरी रिपोर्ट सौंपने को लेकर झारखंड के चार जिलाधिकारियों पर जुर्माना

वह मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं। कल्पना की शादी 7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन से हुई। कल्पना और हेमंत के दो बच्चे हैं जिनका नाम निखिल और अंश है। कल्पना के पिता एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। कल्पना बिजनेस और चैरिटी के काम से भी जुड़ी हैं। कल्पना एक स्कूल भी चलाती हैं और जैविक खेती से जुड़ी हैं। उनके पति, हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़