J&K के उपराज्यपाल ने बढ़ाया पुलिसबल का हौसला, बोले- आप लोगों ने आतंकवाद का किया बहादुरी से सामना

jk-police-faced-challenge-of-terrorism-very-boldly-says-lt-guv
[email protected] । Nov 15 2019 8:48AM

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को समर्पित भाव से और तेजी से लागू करवा कर केंद्र शासित प्रदेश का विकास करना सभी लोगों की जिम्मेदारी है।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद की चुनौती का दृढ़ता से सामना किया है। हाल ही में हुए हिमपात और कठोर मौसम का हवाला देते हुए उप राज्यपाल ने कहा कि पुलिस बल का सहयोग राहत और बचाव कार्य में बहुत महत्वपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें: अच्छे शासन के लिए जम्मू कश्मीर और लद्दाख के 200 से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को समर्पित भाव से और तेजी से लागू करवा कर केंद्र शासित प्रदेश का विकास करना सभी लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “जो जवान प्रशिक्षण ले चुके हैं उन्हें जनता की सेवा पूरे समर्पण और निष्ठा से करनी चाहिए। जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद की चुनौती का बहुत बहादुरी से सामना किया है और बड़े बलिदान दिए हैं।” उप राज्यपाल रियासी जिले में कॉन्स्टेबलों के चौदहवें बैच की पासिंग आउट परेड के अवसर पर बोल रहे थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़