पापा से मॉडल बेटी ने कहा- आखिरी बार मेरा चेहरा देख लो, फिर लगा दी होटल की छठी मंजिल से छलांग

Jodhpur model
रेनू तिवारी । Jan 31 2022 11:48AM

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार रात एक महिला ने कथित तौर पर एक होटल की छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। महिला की पहचान गुनगुन उपाध्याय के नाम से हुई जो एक फैशन मॉडल है और जोधपुर शहर की रहने वाली है।

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार रात एक महिला ने कथित तौर पर एक होटल की छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। महिला की पहचान  गुनगुन उपाध्याय के नाम से हुई जो एक फैशन मॉडल है और जोधपुर शहर की रहने वाली है। शनिवार को वह उदयपुर से जोधपुर लौटी थी। उसी रात उसने जोधपुर के रतनाडा इलाके में होटल लॉर्ड्स इन की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी। छत से कूदने से पहले, गुनगुन ने कथित तौर पर अपने पिता को फोन किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। गुनगुन ने अपने पिता से कहा कि वह उसका चेहरा आखिरी बार देख ले।

इसे भी पढ़ें: सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हुई कोरोना संक्रमिक, बयान में कहा था- गोमूत्र पीने से कोई संक्रमण नहीं होता

गुनगुन के पिता, गणेश उपाध्याय ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद लड़की को होलट में ट्रेक किया गया। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही गुनगुन ने होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी थी।

इसे भी पढ़ें: रणजी मैच खिलाने में 27 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाली महिला किकेटर गिरफतार

गुनगुन को अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उसके पैर और छाती में फ्रैक्चर है। उसका काफी खून बह गया था जिसके कारण डॉक्टर लगातार खून चढ़ा रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने कहा कि गुनगुन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है और उसके होश में आने के बाद ही उसके कृत्य के पीछे का कारण पता चलेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़