जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, शाह बने रहेंगे अध्यक्ष

jp-nadda-appointed-bjp-working-president
[email protected] । Jun 17 2019 8:49PM

संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह घोषणा की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह शामिल हुए।

नयी दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का बड़ा फैसला, संगठन चुनाव पूरे होने तक अध्यक्ष बने रहेंगे अमित शाह

संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह घोषणा की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह शामिल हुए। शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़