कलराज मिश्र ने ली राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ

kalraj-mishra-sworn-in-as-governor-of-rajasthan
[email protected] । Sep 9 2019 1:54PM

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कलराज मिश्र को कल्याण सिंह के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। कल्याण सिंह का पांच साल का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो गया।

जयपुर। कलराज मिश्र ने सोमवार को यहां राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने मिश्र को पद की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने मिश्र का नियुक्ति पत्र पढ़ा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अनेक मंत्री व विधायक मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कलराज मिश्र को कल्याण सिंह के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। कल्याण सिंह का पांच साल का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़