Kanwar Yatra 2025: उत्तर प्रदेश के मार्गों पर होगी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा

Kanwar Yatra
AI Image

उत्तर प्रदेश सरकार ने कांव यात्रा को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर नौ और 10 अगस्त को हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

लखनऊ, चार अगस्त उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा को भव्य, सुरक्षित और आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर नौ और 10 अगस्त को श्रद्धालु कांवड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, हेलीकॉप्टर नौ अगस्त को सुबह लगभग आठ बजे लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। बागपत में पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से 11 बजकर 15 मिनट तक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। बयान के अनुसार, इसके बाद सहारनपुर में पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मुजफ्फरनगर और मेरठ में भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़