विवाद के बीच कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- लाउडस्पीकर बजे तो सबका बजे, वरना किसी का नहीं

kapil mishra
twitter
अंकित सिंह । Apr 17 2022 1:16PM

कपिल मिश्रा हनुमान जयंती के अवसर पर कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसी दौरान उन्होंने यह कह दिया कि अगर लाउडस्पीकर बजाना है तो सभी के लिए बजे अन्यथा किसी के लिए ना बजे।

देश में मस्जिदों के लाउडस्पीकर को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। यह मामला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की ओर से उठाए गया था। इन सबके बीच हनुमान जयंती के मौके पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी लाउडस्पीकर को लेकर बड़ा बयान दे दिया। दरअसल, कपिल मिश्रा हनुमान जयंती के अवसर पर कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसी दौरान उन्होंने यह कह दिया कि अगर लाउडस्पीकर बजाना है तो सभी के लिए बजे अन्यथा किसी के लिए ना बजे। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, संजय राउत बोले- भाजपा के समर्थन से ‘नव हिंदू ओवैसी’ का हुआ उदय

कपिल मिश्रा ने कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइन जारी किया है जिसको सभी लोगों को पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं साफ तौर पर कहता हूं कि लाउडस्पीकर बजे तो सबके लिए, नहीं तो किसी के लिए नहीं बजे। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में टेक्नोलॉजी का जमाना है। अजान के लिए लाउडस्पीकर के जरिए अगर लोगों को बुलाना है तो आप मैसेज करिए, कॉल करिए या वॉइस मैसेज से बुला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लाउडस्पीकर नहीं लगाने के लिए कहा है। रात के समय में लाउडस्पीकर पर बैन है। लेकिन फिर भी बनाए जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की सियासत में राज ठाकरे का 'लाउड' अंदाज, जनता को समझाने में लगे उनकी पार्टी शिवसेना से कैसे अलग है

दूसरी ओर लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने हनुमान जयंती के अवसर पर पुणे के खलकर चौक में हनुमान मंदिर में एक महा आरती में भाग लिया। यह हनुमान चालीसा का पाठ उन्होंने ऐसे समय में किया है जब वह लगातार मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटाने की मांग कर रहे हैं। राज ठाकरे का कहना है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर के जरिए आज़ान बंद हो अन्यथा वह लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजाएंगे। इससे पहले राज ठाकरे ने साफ तौर पर कहा कि 3 मई तक मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद होने चाहिए वरना हम स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़