बी एस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

B S Yediyurappa

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने संतोष को हमेशा ‘‘खुश’’ देखा है। सूत्रों के अनुसार संतोष ने नींद की गोलिंया खा कर आत्महत्या की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतोष को अच्छा उपचार मिल रहा है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एवं रिश्तेदार एन आर संतोष को कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने के बाद शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सचिव को यहां डॉलर्स कॉलोनी आवास में बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गए। येदियुरप्पा कल रात अस्पताल गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संतोष को हमेशा ‘‘खुश’’ देखा है। सूत्रों के अनुसार संतोष ने नींद की गोलिंया खा कर आत्महत्या की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतोष को अच्छा उपचार मिल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक ने कोरोना के टीके की आपूर्ति के वास्ते कमर कसी: स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सुबह हम 45 मिनट तक टहले। कल भी मैंने देखा कि वह खुश थे। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। मैं पता करूंगा और उनके परिवार से बात करूंगा।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संतोष को इस वर्ष मई में मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया था। ऐसी खबरें थीं कि येदियुरप्पा के कुछ खास लोगों से कथित मतभेद के चलते संतोष मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़